भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन जख्मी

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये

औरंगाबाद ग्रामीण. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के धनांवा गांव की है. जख्मियों में उक्त गांव निवासी सूरजमल कुमार, उसकी पत्नी गीता देवी तथा भतीजा अमरकांत कुमार शामिल है. घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गीता देवी और अमरकांत की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आयी हैं, जिनका इलाज किसी निजी क्लिनिक में कराया गया है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि पड़ोसी उनकी जमीन में दोनों तरफ से जबरन रास्ता बनवा रहा था, जबकि वह जमीन के बीच से रास्ता देने को तैयार है. सोमवार को ठेकेदार रास्ता बनाने पहुंचा था, जहां सूरजमल ने काम रुकवा दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बाजी शुरू हो गयी. मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा और दोनों पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गये. आक्रोश में आकर पड़ोसी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि धनांवा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >