प्रतिनिधि, अंबा. भाकपा माले का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को होगा. इसकी तैयारी को लेकर अंबा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी. बैठक का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड सचिव रमेश पासवान ने किया. उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर को अंबा के नवीनगर रोड में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है, जिसमें कुटुंबा, नवीनगर, देव प्रखंड के कुटुंबा विधानसभा से जुड़े सभी 34 पंचायत के कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि काराकाट सांसद राजाराम सिंह मुख्य अतिथि होंगे. इसके साथ ही जिला सचिव मुबारिक राम, अनवर हुसैन, सत्येंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे. उन्होंने गांव- गांव में लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांत से अवगत कराने की बात कही. कहा कि कुटुंबा विधानसभा चुनाव में भाकपा माले सक्रिय भूमिका में रहेगी. इस मौके पर मंटू कुशवाहा, संजय तेजा, विनोद ठाकुर, जितेंद्र मेहता, शंकर गुप्ता आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
