सूर्य मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख- समृद्धि की कामना की

AURANGABAD NEWS.त्रेतायुगीन प्रसिद्ध पौराणिक देव सूर्य मंदिर में रविवार को भगवान सूर्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया.

प्रतिनिधि, देव. त्रेतायुगीन प्रसिद्ध पौराणिक देव सूर्य मंदिर में रविवार को भगवान सूर्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया. सूर्य मंदिर न्यास समिति के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. कतारबद्ध श्रद्धालुओं को बारी-बारी से गर्भगृह के अंदर प्रवेश कराकर समिति व्यवस्था के तहत पूजा करने का मौका दिया गया. इधर,भगवान सूर्य के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गयी थी. पुरुष व महिला सिपाही सुरक्षा में तैनात रहे. ऐसे में कतार में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की. न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदस्य योगेंद्र सिंह व लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि देव सूर्य मंदिर पौराणिक है. इसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है. देश में भगवान सूर्य के कई प्रख्यात मंदिर हैं, परंतु देव में छठ करने का अलग महत्व है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की तकलीफ से बचने के लिए न्यास समिति ने भी इस मौके पर हर संभव उपाय किया. बता दें कि मंदिर में भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान हैं. ऐसी मान्यता है कि तीन स्वरूपी भगवान सूर्य के दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. ज्ञात हो कि रविवार को सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. सूर्य देव को सभी ग्रहों का अधिपति माना जाता है. सूर्य देव की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य, धन और समृद्धि में वृद्धि होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >