गाड़ी छोड़कर भागा धंधेबाज, 141 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

AURANGABAD NEWS.कुटुंबा थाना की पुलिस ने शराब लदी एक कार जब्त की है.यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी प्रशांत त्रिवेदी व चंदन कुमार ने बुधवार की रात में की.

फोटो. कार से जब्त हुई शराब. प्रतिनिधि, कुटुंबा. कुटुंबा थाना की पुलिस ने शराब लदी एक कार जब्त की है.यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी प्रशांत त्रिवेदी व चंदन कुमार ने बुधवार की रात में की. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर वैकल्पिक रास्ते से होकर इसी थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं. सूचना के सत्यापन के लिए विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच शुरू कर दी गयी. इसी क्रम में संडा से मझार की ओर जानेवाली कच्ची ग्रामीण सड़क से गुजर रही एक चारपहिया गाड़ी की रोशनी पर पुलिस की नजर गयी. आधी रात को सुनसान मार्ग में गुजर रहे वाहन को देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच अभियान में शामिल जवानों ने उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया. इतने में कार सवार धंधेबाज की भी पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ गयी. वह अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर शराब लदी कार बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि भाग रहे धंधेबाज को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस के जवानों ने दूर तक पीछा भी किया. लेकिन, समीप में गांव की घनी आबादी और अंधेरी रात होने की वजह से पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस जब्त की गयी गाड़ी को थाने ले आयी. उक्त वाहन की तलाशी ली गयी तो, सैकड़ों बोतल में भरे 141 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी . मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर जब्त वाहन के मालिक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर बिहार राज्य मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि फरार धंधेबाज को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >