औरंगाबाद: शिक्षकों की समस्याओं पर होगा आंदोलन, चार अगस्त को निकलेगी पांच किमी पदयात्रा

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की मांगों को लेकर 4 अगस्त को पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही 25 सितंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में सामूहिक भूख हड़ताल की घोषणा की गई है.

Aurangabad News : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) जिला शाखा, औरंगाबाद के सचिव मंडल की बैठक दाउदनगर के एक होटल में जिलाध्यक्ष डॉ. मधेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

राज्य के सभी प्रखंडों में निकाले जाएगी पदयात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की मांगों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर 4 अगस्त को पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी. इसकी शुरुआत उच्च माध्यमिक विद्यालय, एकौनी स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर माल्यार्पण के साथ होगी. इसके बाद शिक्षक दाउदनगर पहुंचकर आम लोगों और मीडिया के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे. इसी दिन राज्य के सभी प्रखंडों में भी पदयात्रा आयोजित की जाएगी.

1 अगस्त से चलेगा सदस्यता अभियान

संघ ने 1 अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू करने तथा प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड एवं जिला कमेटी को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया. संगठन विस्तार और शिक्षकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

25 सितंबर को सामूहिक भूख हड़ताल

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, शिक्षकों को परिभ्रमण राशि का भुगतान नहीं होने सहित अन्य लंबित समस्याओं के विरोध में 25 सितंबर को सामूहिक भूख हड़ताल करने की घोषणा की गई.

2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए अलग टीईटी की मांग

संघ ने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए बिहार सरकार से अलग टीईटी परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. बैठक में राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह, नवल किशोर सिंह, बुधन सिंह, रशीद अंसारी, रवींद्रनाथ किशोर, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार, अवधेश सिंह, रंजीत कुमार रतना, परवेज आलम, श्याम दास राम, संतोष कुमार, विजेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, उमा कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >