चादरपोशी कर अमन चैन की मांगी दुआ, कव्वाली का हुआ आयोजन

दाउदनगर शहर के अलावा अन्य जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में श्रद्धालु उर्स में पहुंचे

दाउदनगर. थाना परिसर में स्थित हजरत इस्माइल शाह उर्फ सैय्यदना घोड़े शाह बाबा के मजार पर एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ अशोक कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारियों ने चादरपोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी. मौके पर बीडीओ मो जफर इमाम, पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के अलावा समाजसेवी हाफिज खुर्शीद आलम, मुन्ना अजीज, सफदर हयात, अनवर फहीम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सियाराम सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे. थाना परिसर स्थित हजरत घोड़े शाह बाबा, मौलाबाग स्थित नवाब साहब के मजार पर सलाना उर्स मनाया गया. देर रात तक श्रद्धालुओं ने पहुंच कर चादरपोशी की अमन व चैन की दुआ मांगी. रात भर कव्वाली का शानदार मुकाबला हुआ. एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गयी. काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. इसी क्रम में एसडीओ ने चादरपोशी करते हुए अमन व चैन की दुआ मांगी. दाउदनगर शहर के अलावा अन्य जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में श्रद्धालु उर्स में पहुंचे और चादरपोशी करते हुए मन्नतें मांगी. वहीं, रात भर थाना परिसर में कव्वाली का आयोजन किया गया. मशहूर कव्वाल साकिब अली कादरी (फैजाबाद, यूपी) व कव्वाला बेबी जारा डिस्को वारसी (दिल्ली) के बीच मुकाबला हुआ. कव्वाली का उद्घाटन जेल अधीक्षक अमित कुमार राय, पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार, ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ दाउदनगर के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सर्राफ ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने की व संचालन मुन्ना अजीज ने किया. मौके पर सफदर हयात, रवि पांडेय, रवि मिश्रा सहित उर्स कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे. रात भर कव्वाली की प्रस्तुति होती रही. एक से बढ़कर एक कव्वाली की प्रस्तुति दी गयी. मौके पर औरंगाबाद टाउन सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, औरंगाबाद के वार्ड पार्षद सिकंदर हयात पार्षद, व्यवसायी सलीम जफर, वरिष्ठ रंगकर्मी आफताब राणा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >