छठ पूजा के पंडाल निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

AURANGABAD NEWS.हसपुरा बाजार के कनाप रोड मुहल्ले में छठी माता की प्रतिमा रखे जाने को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसे लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया.

हसपुरा.

हसपुरा बाजार के कनाप रोड मुहल्ले में छठी माता की प्रतिमा रखे जाने को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसे लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन में शामिल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव चंदन कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मंडल यादव, पप्पू कुमार, नीमीष आर्यन, मुन्ना कुमार सहित कई सदस्यों ने कहा कि यहां लोक आस्था का महापर्व छठ प्रतिमा रख कर धूमधाम से किया जाता है. बताया जाता है कि हसपुरा प्रखंड में कनाप रोड मुहल्ले का छठी मइया पंडाल आकर्षण का केंद्र होता है. बाहर के कारीगर पंडाल बना रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >