रतनुआ ओवरब्रिज के समीप ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ ओवरब्रिज के समीप बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया

औरंगाबाद ग्रामीण. नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ ओवरब्रिज के समीप बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इस घटना में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसौली निवासी दिलीप मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गयी है, जबकि घायल की पहचान उक्त गांव के सत्येंद्र यादव के 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है. गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा रहे परिजनों ने बताया कि कुंदन और शुभम रात्रि में अपने गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद शहर में दुर्गा पूजा मेला घूमने निकले थे. रतनुआ ओवरब्रिज के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर पड़े रहे. समीप से गुजर रहे गांव के युवकों ने दोनों को देखा और परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि शुभम की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वैसे कुंदन इंटर की पढ़ाई कर रहा था और अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था. उससे बड़ी एक बहन है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >