जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर लहराएं एनडीए का परचम : महेश्वर

एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बारिश में भी कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह

एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, बारिश में भी कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह

रफीगंज. रफीगंज के आरबीआर खेल मैदान मे एनडीए का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी व संचालन अमरेश चौधरी ने किया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ विनोद यादव, पूर्व विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक ललन राम, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू, जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, लोजपा के प्रदेश महासचिव पंकज पासवान, हम के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, लेबर सेल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामजी सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेश पांडेय, पूर्व विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश व राज्य तेजी से विकास कर रहा है. भारत पूरे विश्व में महाशक्ति के रूप में जाना जा रहा है. बिहार में नीतीश के शासन में चौतरफा विकास हुआ है. एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं. बिहार में एनडीए की सरकार हर हाल में बनेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस बार सभी छह विधानसभा सीट पर एनडीए का परचम लहराना है. सभी एकजुटता व तत्परता से काम करें. सरकार ने समाज के हर तबके के लिए काम किया है. अभी से ही जीत का संकेत मिल रहा है. मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, सुबोध सिंह, रालोमो नेता सूकूल राम, मनोज कुशवाहा, भाजपा नेता संतोष साव, राम कुमार सिंह, बब्बू सिंह, संतोष सिंह, मनोज यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, विजय विश्वकर्मा, प्रदीप चौरसिया, शुभन सिंह, बब्लू शर्मा, हम प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, अभय सिंह, अमरेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, सुरेंद्र पासवान, महेंद्र प्रसाद, बालगोविंद साव, विभिषण पासवान, रणधीर सिंह, लालदेव पासवान, चंचला देवी, बबीता सैनी, मुखिया प्रतिनिधि अनुज सिंह आदि उपस्थित थे. एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गयी. लेकिन एक भी कार्यकर्ता हिले नहीं. ये अलग बात है कि जिस कुर्सी पर कार्यकर्ता बैठे थे उसे ही अपना छाता बना लिया.

जनसेवक बनकर रफीगंज का करना है विकास : प्रमोद

लोजपा के प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक बना. बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं व आम लोगों का समर्पण एनडीए के प्रति विश्वास को दर्शाता है. वे जनसेवक बनकर रफीगंज के विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन को हर घर तक पहुंचाया जा रहा है. बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट एक जुनून बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. आगामी चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट एनडीए के खाते में जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >