जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, दाउदनगर में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

Aurangabad News : दाउदनगर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट. भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती और विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

Aurangabad News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में दाउदनगर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की. बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

भीड़ वाले पूजा स्थलों पर विशेष सतर्कता

एसडीओ अमित राजन ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं. विशेष रूप से गोह में पंडाल बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है.

भीड़ नियंत्रण के लिए पहले से करें तैयारी

उन्होंने सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर अधिक भीड़ जुटने की संभावना है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए. भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया.

Also Read : कुटुंबा गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, घटना में इस्तेमाल कार जब्त

असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर

एसडीओ ने कहा कि भीड़ का फायदा उठाकर चोर-उचक्के छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए. संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया.

पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती

एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी चिन्हित पूजा और आयोजन स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. अधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर मुस्तैद रहने और किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने का निर्देश दिया गया.

Also Read : ओबरा में एनएच-139 पर गिरा शीशम का विशाल पेड़, वाहनों की लगी लंबी कतार

अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को पर्व के दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया. प्रशासन की ओर से जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है.

ब्रीफिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद

ब्रीफिंग के दौरान दाउदनगर, हसपुरा और गोह के अंचल अधिकारी, दाउदनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्व के दौरान लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

Also Read : कुटुंबा गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, घटना में इस्तेमाल कार जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >