जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफे में सौंपी राय

विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं पार्टी प्रत्याशी के चयन को लेकर शुक्रवार को जन सुराज पार्टी की बैठक प्राचीन गढ़ कुटुंबा स्थित खेल मैदान पर हुई

कुटुंबा. विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं पार्टी प्रत्याशी के चयन को लेकर शुक्रवार को जन सुराज पार्टी की बैठक प्राचीन गढ़ कुटुंबा स्थित खेल मैदान पर हुई. राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त प्रवेक्षक विकास कुमार सिंह, नंदकिशोर यादव की देखदेख में आयोजित बैठक में पार्टी के संस्थापक व प्राथमिक सदस्य, संभावित प्रत्याशी व संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान नरेंद्र कुमार राम, ब्यास राम, श्यामबली राम उर्फ महाबली पासवान, सुबोध कुमार पासवान, लाल मोहन राम व विधानसभा के सभी संभावित प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में बातें रखी. जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जिला प्रभारी उपेंद्र नाथ वर्मा समेत पार्टी से जुड़े अधिकारियों ने भी अपनी अपनी बातें रखी. उम्मीदवारों की बातें सुनने के उपरांत संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद प्रवेक्षक को सौंपा. प्रवेक्षकों ने बताया कि संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे. यह कार्यक्रम तीन से आठ अक्तूबर तक बिहार के सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई थी. अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दी जा रही है. बैठक में जिला उपाध्यक्ष शशिकांत गौतम, जिला महामंत्री रामजी चौहान, कुटुंबा विधानसभा के चुनाव अभियान संयोजक पप्पू कुमार सिंह, जिला चुनाव प्रभारी इमरान, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सिंह, महामंत्री दिलीप कुमार चंद्रवंशी, प्रवक्ता राकेश पांडेय, किसान अध्यक्ष अरुण पांडेय, उपाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, आफताब खान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >