पशु से टकराकर कार पलटी, चार लोगों की बची जान

AURANGABAD NEWS.दाउदनगर-गोह-गयाजी रोड में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नवरत्न चक गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंधे दो जानवरों से टकरा कर पलट गयी.

फोटो-54- घटनास्थल पर पलटी कार और मौजूद ग्रामीण दाउदनगर. दाउदनगर-गोह-गयाजी रोड में दाउदनगर थाना क्षेत्र के नवरत्न चक गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंधे दो जानवरों से टकरा कर पलट गयी. ग्रामीणों के अनुसार पचरुखिया की ओर से तेज व अनियंत्रित गति से आ रही कार ने नवरत्न चक निवासी सुनील कुमार की बंधी हुई गाय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाय दीवार से टकरा गयी.जबकि कार वहीं पर बंधी भैंस पर पलट गयी. इस हादसे में गाय और भैंस लहुलुहान हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भैंस को वाहन के नीचे से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने बताया कि कार में कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया. किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची. सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >