औरंगाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की पांचवीं शाखा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

Aurangabad News : औरंगाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की पांचवीं शाखा का उद्घाटन हुआ. अब स्थानीय लोगों को सेविंग, करंट अकाउंट और ऋण जैसी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी.

Aurangabad News : बैंक ऑफ इंडिया की औरंगाबाद जिले में पांचवीं शाखा का शुभारंभ भखरुआं-औरंगाबाद रोड में किया गया. नई शाखा का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने किया. ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र भी उद्घाटन समारोह में पहुंचे. बैंक अधिकारियों ने विधायक और एसडीओ का स्वागत किया. अधिकारियों ने कहा कि नई शाखा के शुरू होने से शहर और आसपास के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा.

बैंकिंग सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास

बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आसानी से और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है. शाखा में आम ग्राहकों के लिए सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, एफडी सहित विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. जरूरतमंद ग्राहकों को नियमानुसार विभिन्न प्रकार के ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.

Also Read : कुटुंबा गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, घटना में इस्तेमाल कार जब्त

शाखा प्रबंधक ने बेहतर सेवा का दिया भरोसा

शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. बैंकिंग सेवाओं को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाने के साथ ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी.

उद्घाटन समारोह में कई लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक एसबी साहनी, गया के आंचलिक प्रबंधक अभय कुमार झा, उप प्रबंधक विवेक सिन्हा, दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, शिक्षाविद सुरेश कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, राजन कुमार आर्य और भरत आर्य सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे. अतिथियों का स्वागत शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार ने किया.

Also Read : औरंगाबाद में अदरी नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश जारी

जिले में बैंक ऑफ इंडिया की पांचवीं शाखा

बताया गया कि औरंगाबाद जिले में बैंक ऑफ इंडिया की यह पांचवीं शाखा है. इससे पहले रफीगंज, औरंगाबाद, ओबरा और मनिका में बैंक की शाखाएं संचालित हो रही हैं. नई शाखा खुलने से बैंक की जिले में सेवाओं का विस्तार हुआ है.

व्यवसायियों और किसानों को मिलेगा लाभ

नई शाखा खुलने से भखरुआं और आसपास के क्षेत्रों के व्यवसायियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और आम ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा. इससे लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी और क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी.

Also Read : ओबरा में एनएच-139 पर गिरा शीशम का विशाल पेड़, वाहनों की लगी लंबी कतार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >