ट्रैक्टर की टक्कर से बैंक प्रबंधक घायल

ट्रैक्टर की चपेट में आयी बाइक, हादसे के बाद चालक फरार

ट्रैक्टर की चपेट में आयी बाइक, हादसे के बाद चालक फरार प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बैंक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बैंक प्रबंधक की पहचान पटना जिला निवासी उज्ज्वल प्रकाश के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल उज्ज्वल प्रकाश ने बताया कि वह रिसियप पंजाब नेशनल बैंक का प्रबंधक है. वह औरंगाबाद शहर में ही किराये पर रूम लेकर रहता है. शनिवार की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से औरंगाबाद लौट रहा था. इसी दौरान चतरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. बैंक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. इस घटना की सूचना पर अन्य बैंक कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना. इसके बाद आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >