औरंगाबाद में टूटा मुख्य कैनाल डायवर्सन, सुरक्षा दीवार नहीं होने से हादसे का खतरा
Published by : Vivek Pandey Updated At : 09 Jun 2026 11:01 AM
Aurangabad News: औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड स्थित सदा बीघा गांव के पास मुख्य कैनाल का डायवर्सन टूट गया है. सड़क किनारे सुरक्षा दीवार और रेलिंग नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों ने मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.
Aurangabad News: (ब्रजेश द्विवेदी) औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के अमिलौना पंचायत स्थित सदा बीघा गांव के पास मुख्य कैनाल का डायवर्सन टूट जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है. डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क का एक हिस्सा कमजोर हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
गांव को मुख्य सड़क से जोड़ता है यह मार्ग
ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क पथ है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पैदल, साइकिल, बाइक और अन्य वाहनों से इस रास्ते का उपयोग करते हैं. डायवर्सन टूटने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है.
सुरक्षा दीवार और रेलिंग का अभाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे न तो बाउंड्री वॉल है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा रेलिंग लगाई गई है. सड़क के दोनों ओर नहर होने के कारण जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. विशेषकर रात के समय और बारिश के दिनों में यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो जाता है.
कटाव से और गंभीर हुई स्थिति
ग्रामीणों ने बताया कि डायवर्सन टूटने के बाद सड़क का किनारा लगातार कटाव की चपेट में है. इससे सड़क का बड़ा हिस्सा कभी भी धंस सकता है. बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग सबसे अधिक जोखिम भरा बना हुआ है.
Also Read: MLC उम्मीदवार नहीं बनने पर दीपक प्रकाश के पास बचे ये 3 ऑप्शन, अब क्या करेंगे?
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है.
आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे सुरक्षा दीवार और रेलिंग लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.
Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










