एक पेड़ मां के नाम अभियान से सुदृढ़ होगा पर्यावरणीय संतुलन : डीएओ

प्राचार्य के नेतृत्व में पीएम श्रीअनुग्रह मध्य विद्यालय में लगाये गये दर्जनों पौधे

प्राचार्य के नेतृत्व में पीएम श्रीअनुग्रह मध्य विद्यालय में लगाये गये दर्जनों पौधे औरंगाबाद नगर. जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में प्राचार्य उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 70 पौधे लगाये गये. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज व जिला उद्यान पदाधिकारी श्रीकांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बच्चों को पौधारोपण की महत्ता एवं बिगड़ते पर्यावरणीय संकट को रेखांकित किया. डीएओ ने बच्चों को विस्तार से पर्यावरण की संरक्षा के सूत्र बताएं और कहा कि अच्छा एवं स्वस्थ पर्यावरण ही सभ्यता को भोजन व खाद्यान्न उपलब्ध करायेगी. बच्चे पृथ्वी को माता समझकर उसकी हरितिमा को आबाद रखने का संकल्प लें. कार्यक्रम में उपस्थित जिला उद्यान पदाधिकारी ने बच्चों को बागवानी की आदत बचपन में ही डेवलप करने का सुझाव दिया. उन्होंने कृषि आधारित बेसिक ज्ञान प्राप्त करने को प्रेरित किया जो उन्हें पृथ्वी माता के प्रति सम्मान का भाव बढ़ायेगा. विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने जिला उद्यान पदाधिकारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए जानकारी दी कि उनके सहज अनुरोध पर उन्होंने विद्यालय को सत्तर फलदार पौधे तत्काल उपलब्ध कराएं जिससे बच्चों को सरकार के अभियान को पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. एक पेड़ मां के नाम अभियान को देख रहीं पीरामल फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर कृति ने भी बच्चों को संबोधित कर पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया. अभियान की मास्टर ट्रेनर एवं विद्यालय की शिक्षिका मंजु कुमारी ने कहा कि इस प्रयास की जितनी सरहाना की जाये कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >