सचदेवा कॉमर्स कोचिंग सेंटर के रह चुके हैं स्टूडेंट
इकोनॉमिस्ट बनने का है सपना
औरंगाबाद शहर : सीबीएसइ के 12वीं में औरंगाबाद जिले में मोहित कुमार टॉपर बने हैं. सचदेवा कॉमर्स से कोचिंग कर डीएवी स्कूल के स्टूडेंट मोहित ने कॉमर्स में 93.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अव्वल स्थान हासिल किया है. मोहित के पिता अरविंद कुमार मिश्रा शेयर ट्रेडर्स है और मां मौसम देवी गृहिणी है. मोहित ने बताया कि वह भविष्य में इकोनॉमिस्ट बनना चाहता है. बेटे की सफलता पर मां-बाप बेहद प्रसन्न हैं. सचदेवा कॉमर्स से ही कोचिंग करने वाले डीएवी के छात्र आदर्श कुमार को 85 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. इनकी सफलता पर पिता व शाहपुर मुहल्ले के जितेंद्र कुमार गुप्ता, मां विजयालक्ष्मी काफी प्रसन्न दिखे. विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल व सचदेवा कॉमर्स के छात्र दीपक हनी को 78 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. सचदेवा कॉमर्स के निदेशक धीरज सिंह ने तीनों स्टूडेंट को संस्थान में मिठाई खिला कर सम्मानित किया.
औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में जलवा बरकरार रखा है. 94 में 87 विद्यार्थियों ने सफलता ग्रहण की है. 88.6 प्रतिशत अंक के साथ राहुल राज विद्यालय टॉपर बना. दूसरे नंबर पर स्नेहम कुमारी को 88.6 व तीसरे नंबर पर ऋषभ कुमार 87.6 अंक के साथ रहे. इनके अलावे सोनू कुमार को 87 प्रतिशत,विकास कुमार को 85.6 प्रतिशत,पम्मी कुमारी गुप्ता को 85.6 ,दीपक कुमार को 85 प्रतिशत ,अभिषेक कुमार गुप्ता को 83.4 प्रतिशत, आदित्य कुमार को 82.2 प्रतिशत ,आदर्श अमन को 81.8 प्रतिशत, दीपक राज को 78.8 प्रतिशत ,दानिश हुसैन को 74.8 प्रतिशत, शुभम कुमार को 74.2 प्रतिशत, अभिनंदन कुमार को 73.4 प्रतिशत,सोनाली कुमारी को 72.2 प्रतिशत,आशीष रंजन को 70.4 प्रतिशत,आयुष यादव को 70.3 प्रतिशत,रजनीश रंजन को 70.2 प्रतिशत अंक हासिल हुए है. इन विद्यार्थियों के सफलता पर इनके माता-पिता तो गौरवान्वित तो है ही,विद्यालय के निदेशक डा धनंजय कुमार भी काफी प्रसन्न है. डा धनंजय ने कहा कि बेहतर प्रबंधन, शिक्षा और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से सफलता हासिल हुई है. प्रशासक सुनील कुमार ने सफलता प्राप्त किए विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामना दी.
जिला टॉपर सवर्ज्ञ के भाई सुभग ने भी किया नाम रोशन : डीएवी पब्लिक स्कूल औरंगाबाद के छात्र सर्वज्ञ कुमार सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बारहवीं के सीबीएसइ परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है. सर्वज्ञ के भाई सुभग कुमार ने भी 93.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान ग्रहण किया. इन दोनों की सफलता पर मां-बाप के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक बेहद उत्साहित है.
महेश एकेडमी की तान्या और निक्की ने पायी सफलता : महेश एकेडमी स्कूल के छात्रा तान्या वत्स और निकी सिंह ने सफलता का परचम लहराया है. विद्यालय के चेयरमैन वासुकीनाथ सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का परिणाम है कि दोनो छात्राओं को सफलता मिली है. विद्यालय प्रबंधन बच्चो की सफलता पर काफी प्रसन्न है.तान्या वत्स को 89 प्रतिशत और निकी सिंह को 81 प्रतिशत अंक हासिल हुए है.
