जिला पर्षद ने सीओ पर लगाया धमकी देने का आरोप

औरंगाबाद शहर : देव दक्षिणी के जिला पार्षद शशिभूषण शर्मा और देव सीओ के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया. शनिवार को जिला पार्षद ने देव सीओ पर धमकी देने का आरोप लगाया .शशिभूषण की माने, तो किसी मसले पर सीओ को फोन किया तो उन्होंने देख लेने व कार्रवाई करने की धमकी दी. इसके […]

औरंगाबाद शहर : देव दक्षिणी के जिला पार्षद शशिभूषण शर्मा और देव सीओ के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया. शनिवार को जिला पार्षद ने देव सीओ पर धमकी देने का आरोप लगाया .शशिभूषण की माने, तो किसी मसले पर सीओ को फोन किया तो उन्होंने देख लेने व कार्रवाई करने की धमकी दी. इसके बाद कई अन्य जिला पार्षद भी शशिभूषण के पक्ष में उतर गये. इधर सीओ राम कुमार रमण के मोबाइल पर बात की गयी तो उन्होंने धमकी की किसी बात से इनकार किया .

सीओ ने कहा कि एक वृद्ध व्यक्ति के जमीन को अतिक्रमण कर सड़क बना दिया गया .यह कहां का न्याय है. इसी मसले पर बातचीत हो रही थी.धमकी की कोई बात ही नहीं है. ज्ञात हो कि शशिभूषण शर्मा ने शुक्रवार को जिला पर्षद की बैठक में शिकायत की थी कि सीओ अंचल कार्यालय में नहीं रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >