औरंगाबाद नगर : पेयजल संकट से जुझ रहे शहरवासियों के लिये एसपी डा सत्यप्रकाश ने पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जुट गये हैं. मंगलवार को शहर के पुलिस लाइन में एसपी डा सत्यप्रकाश ने पीएनबी के मदद से एक आरओ उपलब्ध कराते हुए लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करायी.
इसका उद्घाटन स्वयं एसपी ने किया और कहा कि पूरे शहर में पेजयल की समस्या है. इस बिंदु पर कार्य करना होगा. चौक-चौराहों पर पेयजल उपलब्ध नही होने के कारण लोगों की परेशानी होती है. पुलिस लाइन में आरओ लग जाने से अब पुलिस कर्मी, पदाधिकारी के अलावे आम जनता को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा. लोगों से अपील है कि जल को संग्रह करें, जल को बरबाद न करें, बूंद-बूंद पानी संयोग कर रखें, ताकि समय पर काम आ सके. इस मौके पर सार्जेंट मेजर रामनरेश सिंह, अवधेश कुमार आिद मौजूद थे.
