बस तीन दिन शेष, जब लगेंगे हंसी के ठहाके

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में देश के जाने-माने कवियों का समागम होने जा रहा है. प्रभात खबर द्वारा 19 मई को आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में मात्र शेष तीन दिन बचे हैं. हास्य कवियों में दिनेश बावरा का नाम लेते ही मन गुनगुनाने लगते हैं और जब वे सामने हो, तो […]

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में देश के जाने-माने कवियों का समागम होने जा रहा है. प्रभात खबर द्वारा 19 मई को आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में मात्र शेष तीन दिन बचे हैं.
हास्य कवियों में दिनेश बावरा का नाम लेते ही मन गुनगुनाने लगते हैं और जब वे सामने हो, तो फिर हंसने का सिलसिला थमता ही नहीं है. कार्यक्रम का संचालन भी खुद दिनेश बावरा ही करेंगे, यानी कि शुरुआत से समापन तक दिनेश बावरा आपको अपनी कविताओं से हंसाने के लिए आपके सामने रहेंगे. यही नहीं इस कवि सम्मेलन में जिनकी पहचान देश-दुनिया में है, अशोक चारण, अशोक सुंदरानी, अखिलेश त्रिवेदी, रेणु मिश्रा, पदमिनी शर्मा जैसे महान हास्य कवि भी हिस्सा ले रहे हैं. इसलिए इस आयोजन को ऐतिहासिक माना जा रहा है.
इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए औरंगाबाद शहर ही नहीं, बल्कि औरंगाबाद का संपूर्ण भाग के साथ-साथ जिले के आसपास के शहरों से भी भारी संख्या में लोगों को पहुंचने की संभावना है. स्थिति तो यह है कि महिला-पुरुष के साथ बच्चे भी इस पल का आनंद उठाने के लिए बेताब हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >