आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आमरण अनशन पर बैठा वकील

औरंगाबाद नगर. रफीगंज थाना पुलिस द्वारा हमलवारों को गिरफ्तार नहीं करने को लेकर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सह रफीगंज निवासी भीम विश्वकर्मा समाहरणालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. इस दौरान अधिवक्ता ने कहा कि चार मई की शाम पांच बजे अर्जुन विश्वकर्मा, महादेव विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा ने उनके साथ […]

औरंगाबाद नगर. रफीगंज थाना पुलिस द्वारा हमलवारों को गिरफ्तार नहीं करने को लेकर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सह रफीगंज निवासी भीम विश्वकर्मा समाहरणालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गये हैं.
इस दौरान अधिवक्ता ने कहा कि चार मई की शाम पांच बजे अर्जुन विश्वकर्मा, महादेव विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा ने उनके साथ और उनके पुत्र दीपक कुमार, पत्नी रूकमिणी देवी, पुत्री आरती कुमारी पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया, जिससे सभी लोग जख्मी हो गये. एक सप्ताह तक गया में इलाज हुआ. इससे संबंधित प्राथमिकी रफीगंज थाना में दर्ज करायी गयी. लेकिन, अब तक आराेपितों की गिरफ्तारी नहीं की गयी. इधर, आरोपित केस उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं.
यदि आरोपितों का गिरफ्तार नहीं किया जाता है और दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे. इस संबंध में पूछे जाने पर रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी थी, जिसमें एक आरोपित अर्जुन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >