कुरान के लिहाज से बड़ा गुनाह है तलाक : इंद्रेश

कार्यक्रम. आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा शिक्षा में नैतिक मूल्यों के समावेश पर दिया बल औरंगाबाद सदर : शिक्षा में अगर नैतिक मूल्य नहीं है, तो इससे अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ेगा. लेकिन, अगर शिक्षा में नैतिकता हो, तो यह नैतिक और प्रगतिशील व्यक्ति को बढ़ावा देगा. ये बातें धर्म संस्कृति संगम के मार्गदर्शक सह […]

कार्यक्रम. आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा

शिक्षा में नैतिक मूल्यों के समावेश पर दिया बल
औरंगाबाद सदर : शिक्षा में अगर नैतिक मूल्य नहीं है, तो इससे अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ेगा. लेकिन, अगर शिक्षा में नैतिकता हो, तो यह नैतिक और प्रगतिशील व्यक्ति को बढ़ावा देगा. ये बातें धर्म संस्कृति संगम के मार्गदर्शक सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह के निवास स्थान सिंह कोठी में आयोजित एक समारोह के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि देशभक्ति के साथ विकास और नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा से भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म किया जा सकता है. जिस विकास में देशभक्ति नहीं है, उससे विनाश होगा. उन्होंने तीन तलाक,
गो हत्या और शरिया कानून पर भी बात की और कहा कि तलाक कुरान के हिसाब से एक बड़ा गुनाह है. ये अल्लाह को ज्यादा नापसंद है. मुसलिम समुदाय की सबसे बड़ी पवित्र किताब कुरान है, लेकिन उसमें तीन तलाक की कोई व्यवस्था नहीं है. इंद्रेश कुमार ने मुसलिम समाज में फैली भ्रांतियाें और शरियत के नाम पर मुसलिम समाज को भड़काने, कुरान के खिलाफ और अल्लाह के फरमान के विरूद्ध ले जाये जाने और स्वार्थ को साधते शरियत कानून के ठेकेदारों पर भी प्रहार किया. इसके अलावे मुसलिम समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और कहा कि मजहब में किसी के सम्मान को कुचला नहीं जा सकता. पुरुषों और महिलाओं में भेद नहीं पैदा किया जा सकता. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक खुदाई मुल्क है, जिसका नाम कभी नहीं मिट सकता. लेकिन, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की एक आयु सीमा निर्धारित है, तभी तो उनकी स्थापना का एक जन्मदिवस मनाया जाता है. उन्होंने नक्सलवाद और आतंकवाद पर भी चिंता जतायी. साथ ही, कहा कि भारत के तीन करोड़ लोग आज अपने रोजगार से विमुख हुए हैं, जिसका कारण बाजार में चीन की घुसपैठ है. इंद्रेश कुमार ने कहा कि चीनी घटिया और सस्ता माल खरीदने से बचें और भारत निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डाॅ ओमप्रकश सिंह ने की और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. कार्यक्रम की समाप्ति वंदेमातरम गीत के साथ की गयी. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, आरएसएस के जिला संघ चालक शिवनंदन पांडेय, जिला कार्यवाह धर्मराज कुमार, प्रचारक संतोष कुमार, बौद्धिक प्रमुख पंकज कुमार, भाजपा नेता राजवल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, सारंधर सिंह, स्वयंसेवक सौरभ कुमार, सचिन कुमार, देव उपप्रमुख मनीष राज पाठक, उज्जवल सिंह, मितेंद्र सिंह, डाॅ रविरंजन, डाॅ चंद्रशेखर प्रसाद, डाॅ आसित कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >