अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बनायी रणनीति
लॉज व मुहल्लों में संपर्क अभियान चलायेंगे
औरंगाबाद शहर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने रविवार को एक बैठक आयोजित कर संगठन को विस्तार करते हुए मजबूत करने की बात कही.
नगर मंत्री अमित गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक पर चर्चा करते हुए विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा. नगर सह मंत्री नीतेश कुमार ने कहा कि नये छात्रों को संगठन से जोड़ने के लिए लॉज से लेकर मुहल्ले में करीबी लोगों के साथ जनसंपर्क स्थापित कर उन्हें संगठन के बारे में जानकारी दी जायेगी और फिर संगठन से जोड़ कर नयी रूपरेखा तैयार की जायेगी.
दिनेश यादव ने कहा कि संगठन में जब तक एकजुटता से कार्य नही करेंगे, तब तक संगठन मजबूत नहीं होगा. पहले एकजुट होकर दिये गये दायित्वों को पूरा करना होगा. संजीत, प्रभात, अभय, अमित ने कहा कि कॉलेज कैंपस मेें लगातार शैक्षणिक मुद्दों को लेकर आंदोलन व शिक्षा को ठीक करने का प्रयास जारी रहेगा. प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने सामाजिक अनूभूति, प्रांत अभ्यास वर्ग, शैक्षणिक विषयों को लेकर विश्वविद्यालय में आंदोलन करने के लिए चर्चा की.
आशिका कुमारी ने कहा कि छात्राओं में व्यक्तित्व विकास के लिए सिलाई, कटाई जैसे कार्यक्रम किये जायेंगे. इस मौके पर विभाग संयोजक राहुल सिंह, जिला संयोजक सौरभ सिन्हा, सुमित, पुष्कर, रवि, अमि, अनुप, आलोक, चंदन, त्रिपित, हर्ष राज, सौरभ, आनंद, नवल, चंद, अमित, मुकुल, विवेक, रितेश, संजीत आदि उपस्थित थे.
