शराब के साथ दो तस्कर पकड़ाये

नवीनगर : प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के झुमन बिगहा के समीप से 150 पाउच देशी शराब बरामद की गयी है. शराब धंधेबाज बारुण थाना क्षेत्र के पिठनुआ निवासी आलोक कुमार सिंह तथा अंबा थाना देवहारा निवासी सरोज कुमार सिंह का नाम शामिल है. दोनों मोटरसाइकिल पर बोरा में भर कर झारखंड निर्मित देशी शराब […]

नवीनगर : प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के झुमन बिगहा के समीप से 150 पाउच देशी शराब बरामद की गयी है. शराब धंधेबाज बारुण थाना क्षेत्र के पिठनुआ निवासी आलोक कुमार सिंह तथा अंबा थाना देवहारा निवासी सरोज कुमार सिंह का नाम शामिल है. दोनों मोटरसाइकिल पर बोरा में भर कर झारखंड निर्मित देशी शराब पाउच को लेकर माली की ओर जा रहे थे. इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया. थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि बाइक व शराब को जब्त कर थाना लाया गया है तथा दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है.

इधर, नगर पंचायत नवीनगर रामनगर पुल के समीप से 200 पाउच के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा गया है. पकड़ा गया धंधेबाज नवीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाघी निवासी संतन पासवान का नाम शामिल है. थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि रामनगर पुल के समीप एक शराब धंधेबाज मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक तथा शराब को जब्त कर थाने लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >