सदियों तक अमर रहेगी वीरता

औरंगाबाद कार्यालय : ऐतिहासिक योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती समारोह मंगलवार को आयोजित की गयी. सबसे पहले चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप व भामाशाह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इसके बाद संस्था के अध्यक्ष जगदीश नारायण सिंह, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, आनंद शंकर व […]

औरंगाबाद कार्यालय : ऐतिहासिक योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती समारोह मंगलवार को आयोजित की गयी. सबसे पहले चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप व भामाशाह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी.
इसके बाद संस्था के अध्यक्ष जगदीश नारायण सिंह, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, आनंद शंकर व विधान पार्षद राजन सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत महाराणा प्रताप सेवा संस्थान में सराहनीय योगदान करनेवाले जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व गण्यमान्य लोगों के साथ-साथ संस्था के पदाधिकारियों सहित 100 से अधिक लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जगदीश नारायण सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये एक ऐसे योद्धा थे, जिनके शरीर के भीतर देशभक्ति की लहरें उत्पन्न होती थीं.
इनके बारे में यह कहना स्वाभिमान की बात समझता हूं कि अगर महाराणा नहीं होते, तो भारतीय संस्कृति नहीं बचती. सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता सदियों तक अमर रहेगी. नवीनगर विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा जैसे ऐतिहासिक योद्धा पर हम सभी का गर्व है. विधायक आनंद शंकर ने कहा कि यह देश महाराणा की वीरता की जीवनी है.
विधान पार्षद राजन सिंह ने कहा कि महाराणा जैसे योद्धा पैदा करने की शक्ति आज भी हमारे देश की धरतीमें मौजूद है. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव अनिल सिंह ने किया.
इनकी रही उपस्थिति : डॉ चंद्रेशखर प्रसाद, डॉ रामाशीष सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उदय नारायण सिंह, कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, रेडक्रॉस के पदाधिकारी अजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, इ सुबोध कुमार सिंह, प्रो टीएन सिन्हा, रामनरेश सिंह, रामानुज पांडेय, कृष्णबल्लभ प्रसाद उर्फ बबुआजी, प्रो सिद्धेश्वर सिंह, तारकेश्वर प्रसाद सिंह, भैरवनाथ पाठक, सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ राजेश्वर सिंह, सिद्धेश्वर विद्यार्थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >