ट्रक से कुचल कर चाची की मौत, भतीजा घायल

रफीगंज : रफीगंज-ओबरा पथ के रेलवे पुल के समीप एक ट्रक से कुचल कर बाइकसवार महिला सरिता सिंह की मौत हो गयी. दुर्घटना साइड लेने के दौरान हुई. पता चला कि दनई गांव के रणधीर सिंह की पत्नी सरिता सिंह अपने भतीजा विभूति कुमार के साथ बाइक पर बैठ कर रफीगंज बाजार से वापस अपने […]

रफीगंज : रफीगंज-ओबरा पथ के रेलवे पुल के समीप एक ट्रक से कुचल कर बाइकसवार महिला सरिता सिंह की मौत हो गयी. दुर्घटना साइड लेने के दौरान हुई. पता चला कि दनई गांव के रणधीर सिंह की पत्नी सरिता सिंह अपने भतीजा विभूति कुमार के साथ बाइक पर बैठ कर रफीगंज बाजार से वापस अपने गांव दनई जा रही थीं. कुछ दूरी पर काली स्थान के रेलवे पुल के पास अनाज लदे ट्रक से साइड से निकलने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी.
इससे बाइक पर बैठी महिला एक तरफ गिर गयी और भतीजे ने दूसरी तरफ कूद कर जान बचायी. इस दौरान चाची ट्रक के चपेट में आ गयीं. घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना के एसआइ मुकेश भगत, चरम सोरेन, रामनरेश राय, एएसआइ सत्यनारायण सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. दुर्घटना में अपनी चाची की मौत देख रो-रोकर भतीजे का बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >