समस्याओं पर बात करने से भाग रहे वार्ड प्रत्याशी

जनता का मूड भांपने को लगा रहे जोर गंदी नालियों पर नहीं कर रहे चर्चा नवीनगर : नगर पंचायत नवीनगर के सभी वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. शायद ही कोई ऐसा वार्ड है, जहां समस्या नहीं है. सभी वार्डों में नाली व गली की समस्या व्याप्त है. कही बजबजाती नालियां, तो कही […]

जनता का मूड भांपने को लगा रहे जोर

गंदी नालियों पर नहीं कर रहे चर्चा
नवीनगर : नगर पंचायत नवीनगर के सभी वार्डों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. शायद ही कोई ऐसा वार्ड है, जहां समस्या नहीं है. सभी वार्डों में नाली व गली की समस्या व्याप्त है. कही बजबजाती नालियां, तो कही कूड़ा-कचरे के ढेर से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हैं, लेकिन इन सब बातों से किसी को कोई लेना-देना नहीं है. चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशी जी-जान लगा कर अपनी जीत पक्की करने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं. हर रोज मतदाताओं के घर का चक्कर लगा रहे हैं.
वही, मतदाता भी भविष्य के विकास का आकलन करने में जुटे हुए हैं. इन सब बातों से अनजान प्रत्याशियों पर तपती धूप व तेज चलती लू का असर की भी चिंता नहीं हैं. नवीनगर नप का चुनाव दिलचस्प बना हुआ है. राजनीति के माहिर कहे जानेवाले की मानें, तो वार्ड नंबर सात,आठ, पांच व 13 में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है. प्रत्याशी अपने-अपने सर्मथकों के साथ अहले सुबह से देर रात तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह -तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन प्रत्याशी वार्ड में लगे समस्याओं के अंबार को दूर करने की बात नहीं कर रहे हैं. नाली-गली सड़क से लेकर शौचालय व घर तक बदहाल बना हुआ है. कांटे की टक्कर में कौन जीतेगा, ये तो भविष्य के गर्भ में है. जैसे- जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों की धड़कन तेज होने लगी है. वहीं, मतदाताओं ने चुप्पी साध रखी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >