मारपीट में 13 लोग हुए जख्मी

बरात जा रहे लोगों के महिलाओं पर छींटाकशी किये जाने को लेकर हुआ था विवाद औरंगाबाद शहर : बरात में डीजे पर डांस और महिलाओं पर छिंटाकशी करने को लेकर ओरडीहा टोले भीखारी बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई खूनी रंजिश में 13 लोग जख्मी हो गये. जख्मी प्रमोद यादव, उमेश यादव, लक्ष्मण […]

बरात जा रहे लोगों के महिलाओं पर छींटाकशी किये जाने को लेकर हुआ था विवाद

औरंगाबाद शहर : बरात में डीजे पर डांस और महिलाओं पर छिंटाकशी करने को लेकर ओरडीहा टोले भीखारी बिगहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई खूनी रंजिश में 13 लोग जख्मी हो गये. जख्मी प्रमोद यादव, उमेश यादव, लक्ष्मण यादव, पवन यादव, मनदीप यादव, बिजरिया देवी, जिरवा देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इनमें तीन लोग को गंभीर जख्म लगे हैं, जो लगातार डाॅक्टरों की निगरानी में हैं. ये सभी जख्मी एक ही पक्ष के हैं. दूसरे पक्ष से भी चार लोग जख्मी हुए हैं.
इस मामले में मदनपुर थाना की पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. घटना सोमवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी राम स्वरूप पहुंचे और घायलों का फर्द बयान लिया. प्रमोद यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम ओरडीहा गांव के गोपाल महतो के बेटे की बरात घर से निकली थी.
ओरडीहा टोले भीखारी बिगहा गांव स्थित मंदिर में दूल्हे के साथ बराती डीजे की धुन पर नाचते हुए पहुंचे. डीजे की धुन पर डांस कर रहे कुछ युवकों ने पास के घरों की महिलाओं पर छिंटाकशी की. इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. किसी तरह मामला शांत करा दिया गया और फिर बरात के लिए सभी निकल पड़े. सोमवार की सुबह बरात से लौटने के बाद अचानक ओरडीहा गांव के विजेंद्र महतो, दिलीप महतो, रामपति महतो, हरेंद्र महतो सहित अन्य लोगों ने हमला बोल दिया.
इधर, पता चला कि एक ही परिवार के कई लोगों ने बेरहमी से वार किया. यहां तक कि महिलाओं को भी घसीट कर पीटा. इधर, मामले की सूचना पाकर मदनपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी जेपी वर्मा दल-बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की. चार लोगों को हिरासत में लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >