नवीनगर : प्रखंड क्षेत्र के कदोखरी गांव में रेल काॅरिडोर के पुल नंबर तीन के समीप गांववालों ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों पर पथराव किया है. मिली जानकारी के मुताबिक जीडीसीएल कंपनी, एनटीपीसी, बीआरबीसीएल परियोजना के एजीएम रवि प्रकाश व उनके सहयोगियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की व पथराव किया.
रेल काॅरिडोर से जुड़ी कंपनी के अधिकारियों के साथ मारपीट
नवीनगर : प्रखंड क्षेत्र के कदोखरी गांव में रेल काॅरिडोर के पुल नंबर तीन के समीप गांववालों ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों पर पथराव किया है. मिली जानकारी के मुताबिक जीडीसीएल कंपनी, एनटीपीसी, बीआरबीसीएल परियोजना के एजीएम रवि प्रकाश व उनके सहयोगियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की व पथराव किया. पथराव में एक अर्थमूवर […]

पथराव में एक अर्थमूवर (जेसीबी) तथा दो छोटे अन्य वाहनों का शीशा भी फूटा है. साथ ही, अन्य उपस्कर भी क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आ रहा है. ग्रामीण रेल काॅरीडोर के पुल नंबर तीन के समीप ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे, जबकि परियोजना के अधिकारी जमीन से 25 फीट नीचे अंडरपास का निर्माण कराने की बात कर रहे थे.
इसी बात का ग्रामीण विरोध कर रहे थे और काम को बंद करा दिया था. इसी को लेकर पहले अधिकारियों व गांववालों के बीच कहासुनी हुई़ बाद में मामला मारपीट व पथराव तक पहुंचा गया. इस संबंध में पूछने पर एजीएम रवि प्रकाश ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. वही, खैरा थानाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं. घटना की सूचना मिली है. अधिकारियों की ओर से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.