265 पाउच शराब जब्त पांच तस्कर गिरफ्तार

दाउदनगर अनुमंडल. दाउदनगर पुलिस ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 200 एमएल के 265 पाउच देशी शराब के साथ पांच धंधेबाजों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार शाह व साकेत सौरभ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसमें दंगा नियंत्रण […]

दाउदनगर अनुमंडल. दाउदनगर पुलिस ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 200 एमएल के 265 पाउच देशी शराब के साथ पांच धंधेबाजों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है.
थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार शाह व साकेत सौरभ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसमें दंगा नियंत्रण दल के पुलिसकर्मी मिथलेश शर्मा व उमेश पासवान भी शामिल रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदनगर शहर के कूचा गली से शेष कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी. उसके बाइक की डिक्की से 200 एमएल के झारखंड निर्मित 25 पाउच देशी शराब बरामद किये गये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि वह बाइक से घूम-घूम कर शराब बेचने का धंधा कर रहा था. सोमवार की देर रात बम रोड पटवा टोली से इसी मुहल्ले के निवासी सत्येंद्र कुमार, सुजीत कुमार, उमेश कुमार व जगन मोड़ निवासी राकेश कुमार को दो बोरा में रखे 200 एमएल के 240 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इन युवकों की एक बाइक भी जब्त की गयी है. बताया जाता है कि दो युवक एक बाइक पर और दो युवक हाथ में शराब का बोरा लिए हुए थे. पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया. एक बोरा में 110 व एक में 130 पाउच शराब पैक थी. जब्त शराब झारखंड निर्मित है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है. पूछताछ के क्रम में कुछ नाम सामने आये हैं, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >