अंगरेजी शराब की बोतलों के साथ ऑटोचालक पकड़ाया

सीट के नीचे छिपा कर सासाराम ले जायी जा रही थी शराब की खेप हर ट्रिप मिलते थे दो हजार रुपये औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद के रास्ते रोहतास, बक्सर, अरवल, जहानाबाद व अन्य जिलों में शराब की खेप शराब तस्करों द्वारा बेधड़क पहुंचायी जा रही है. नवीनगर-जपला सड़क को तस्कर अपने लिए सेफ जोन मानते […]

सीट के नीचे छिपा कर सासाराम ले जायी जा रही थी शराब की खेप

हर ट्रिप मिलते थे दो हजार रुपये
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद के रास्ते रोहतास, बक्सर, अरवल, जहानाबाद व अन्य जिलों में शराब की खेप शराब तस्करों द्वारा बेधड़क पहुंचायी जा रही है. नवीनगर-जपला सड़क को तस्कर अपने लिए सेफ जोन मानते हैं. हालांकि, इस सड़क से लगातार शराब बरामद हो रही है और धंधेबाज पकड़े जा रहे हैं. इसी सड़क से शुक्रवार की सुबह बारा गांव के समीप उत्पाद पुलिस ने एक ऑटो से विदेशी शराब की 93 बोतलों के साथ ऑटोचालक राहुल तिवारी को गिरफ्तार किया है.
इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पादक निरीक्षक सत्तार अंसारी ने किया. इनके साथ उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार, अवर निरीक्षक देवेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार शामिल थे. सत्तार अंसारी ने बताया कि ऑटो की पिछले सीट और ऊपरी छज्जे में बड़े ही सफाई के साथ शराब की बोतलें छुपायी गयी थीं. 750 एमएल की 21 बोतल और 375 एमएल की 72 बोतल के साथ-साथ जावा महुआ भी बरामद किया गया है.
पकड़े गये ऑटो चालक ने बताया कि वह करगहर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव का रहनेवाला है. झारखंड से शराब की खेप लेकर सासाराम गोला में दुकान चलानेवाले तिलकापुर गांव के राजेंद्र लाल को पहुंचाने जा रहा था. कुछ दिन पहले शराब की एक खेप उसे पहुंचायी जा चुकी है.
इसके लिए उसे हर ट्रिप पर दो हजार रुपये मिलते थे. उत्पाद पुलिस के समक्ष चालक ने यह भी खुलासा किया है कि झारखंड से रोहतास पहुंचाने में कई ऑटो का इस्तेमाल शराब के लिए किया जा रहा है.
ठाकुरबाड़ी रोड से एक हजार पाउच शराब के साथ एक गिरफ्तार : नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह शाहपुर-यमुनानगर रोड में सफेद रंग के स्काॅर्पियो से देशी शराब के एक हजार पाउच बरामद की है. शराब के धंधेबाज व नवीनगर प्रखंड के रामपुर निवासी अमरेंद्र मेहता को गिरफ्तार भी किया गया है. इस मामले में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसमें अमरेंद्र मेहता के अलावे अंबा थाना क्षेत्र के रतिखाप गांव के कमलेश कुमार को भी आरोपित बनाया गया है. थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने बताया कि नगर थाना की पुलिस रात्रि गश्ती पर थी. शाहपुर-यमुनानगर रोड में स्काॅर्पियो वाहन में सवार लोगों की पुलिस ने जांच करने की कोशिश की, तो उसमें बैठे दो लोग ठाकुरबाड़ी की ओर भागने लगे. पुलिस जवानों ने पीछा कर अमरेंद्र मेहता को धर दबोचा, लेकिन कमलेश फरार हो गया. वाहन की तलाशी ली गयी, तो डिक्की से एक हजार पाउच शराब बरामद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >