लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ओबरा : प्रखंड परिसर में स्थित मनरेगा भवन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, औरंगाबाद के डायरेक्टर शिव कुमार सैफ ने प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान बीडीओ कुमार शैलेंद्र, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र सिंह के अलावे इंदिरा आवास सहायक, रोजगार सेवक शामिल थे. उन्होंने कई तरह के दिशानिर्देश दिये. […]

ओबरा : प्रखंड परिसर में स्थित मनरेगा भवन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, औरंगाबाद के डायरेक्टर शिव कुमार सैफ ने प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान बीडीओ कुमार शैलेंद्र, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र सिंह के अलावे इंदिरा आवास सहायक, रोजगार सेवक शामिल थे. उन्होंने कई तरह के दिशानिर्देश दिये.

जानकारी देते हुए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि इंदिरा आवास, शौचालय व अन्य कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. डायरेक्टर ने कहा कि इंदिरा आवास हर हाल में पूरा करें. आवास के लिए फैमिली फोटो, बैंक एकाउंट व आधार कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे. पुराने इंदिरा आवास यथाशीघ्र पूरा करे. स्वच्छता अभियान चला कर कार्य प्रारंभ करें. जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्य का निष्पादन करें. आवास सहायक व रोजगार सेवकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतनेवाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >