19 ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कुटुंबा : बगैर प्रदूषण का प्रमाण पत्र लिए ईंट भट्ठा चलाना संचालकों को महंगा पड़ा. कुटुंबा प्रखंड के ऐसे 19 भट्ठा संचालकों पर सीओ ठुइंया उरांव ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. सीओ के अनुसार रिसियप थाना में आठ, सिमरा में दो, अंबा में छह तथा कुटुंबा थाना में तीन भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराया […]

कुटुंबा : बगैर प्रदूषण का प्रमाण पत्र लिए ईंट भट्ठा चलाना संचालकों को महंगा पड़ा. कुटुंबा प्रखंड के ऐसे 19 भट्ठा संचालकों पर सीओ ठुइंया उरांव ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. सीओ के अनुसार रिसियप थाना में आठ, सिमरा में दो, अंबा में छह तथा कुटुंबा थाना में तीन भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. सीओ के सूची के अनुसार रिसीयप थाना में चौरहा सैद विगहा के सुरेंद्र मेहता, खैरा जगदीशपुर के मुन्ना सिंह, घेउरा के शिवशंकर मेहता, बचन कुमार, बभंडी के ईश्वर दयाल सिंह,

पुरुषोत्तम सिंह, अनिल सिंह व रविंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इधर, सिमरा थाना में अजनीया सोहर बिगहा के विजय यादव, रेगनीया मंझौली के उमाशंकर सिंह तथा कुटुंबा थाना में बभंडी के ईश्वरदयाल सिंह, चंदौली बारुण के विश्वनाथ मेहता व डिहरी के रजनीश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसके साथ हीं अंबा थाना में डुमरी के धनंजय प्रसाद,

माली थाना क्षेत्र पांडेय कर्मा के उपेंद्र पांडेय, धनीवार के नवीन कुमार पांडेय, देव बेलसारा के चंद्रभूषण सिंह, लोकनाथ बैरवां के शशि पांडेय व परसांवा के अरविंद कुमार गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है. सीओ ने बताया कि इनके द्वारा बगैर प्रदूषण प्रमाण पत्र लिए हीं भट्ठा चलाया जाता है.

बताते चलें कि इसके पहले भी सीओ के द्वारा भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. एक साथ 19 भट्ठा पर प्राथमिकी दर्ज होने से प्रखंड के अधिकांश ईट भट्ठा बंद हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >