किसी को 60, तो किसी को 30 माह से नहीं मिला मानदेय

अंबा : जब किसी भी कर्मी को 60 माह या तीस माह से मानदेय न मिले, तो उनका घर-परिवार का भरण पोषण कैसे होगा़ यह सहज हीं समझा जा सकता है़ यह हाल है वित्तरहित शिक्षक व अनुबंध पर रखे गये रिटायर्ड कर्मचारियों की है़ वित्त रहित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को उनका मानदेय पिछले […]

अंबा : जब किसी भी कर्मी को 60 माह या तीस माह से मानदेय न मिले, तो उनका घर-परिवार का भरण पोषण कैसे होगा़ यह सहज हीं समझा जा सकता है़ यह हाल है वित्तरहित शिक्षक व अनुबंध पर रखे गये रिटायर्ड कर्मचारियों की है़ वित्त रहित शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को उनका मानदेय पिछले 60 माह से नहीं मिला है, तो मानदेय पर कार्यरत रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी तीस माह से वेतन की आस लगाये बैठे हैं़ जानकारी के अनुसार, कुटुंबा प्रखंड में रामजन्म सिंह, रामचंद्र सिंह व युगेश्ववर सिंह तीन अनुबंध पर बहाल रिटायर्ड कर्मचारी हैं़ उन्हें पिछले तीस माह से मानदेय नहीं मिला है़

प्रखंड कार्यालय में सहायक उमेश सिंह को फरवरी 2015 के बाद से मानदेय नहीं मिला है़ अनुबंध पर बहाल एक मात्र अंचल अमीन धर्मदेव भारती जनवरी 2016 में अपना योगदान दिये है, योगदान के 15 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें मानदेय नहीं प्राप्त हुआ है़ मानदेय नहीं मिलने से कर्मियों की परेशानी बढ़ती जा रही है़ इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ ठुइंया उरांव ने बताया कि वेतन का एलॉटमेंट नहीं आने के कारण भुगतान नहीं किया गया है़ वित्तरहित संस्थानों में प्रति वर्ष सरकार के द्वारा अनुदान दिया जाता था, जो पांच साल से नहीं मिला है़ अनुदान की राशि से ही कर्मियों को मानदेय भुगतान किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >