3800 पाउच शराब के साथ दो तस्कर पकड़ाये

बोलेरो से शराब लेकर गया जा रहे थे तस्कर आमस थाने के ताराडीह गांव का राजेश पासवान व रामपुर का राजेश चौहान गिरफ्तार औरंगाबाद शहर : एनएच दो पर औरंगाबाद शहर से सटे अजरकबे हसौली मोड़ के समीप से मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से देशी शराब के 3800 पाउच बरामद की […]

बोलेरो से शराब लेकर गया जा रहे थे तस्कर
आमस थाने के ताराडीह गांव का राजेश पासवान व रामपुर का राजेश चौहान गिरफ्तार
औरंगाबाद शहर : एनएच दो पर औरंगाबाद शहर से सटे अजरकबे हसौली मोड़ के समीप से मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से देशी शराब के 3800 पाउच बरामद की है. शराब की सभी पाउच 19 बोरे में रखी गयी थी. पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो चालक व गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के ताराडीह निवासी राजेश पासवान और आमस थाना क्षेत्र के ही रामपुर गांव के राजेश चौहान को गिरफ्तार किया है. इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक हलधर यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाने की गश्ति में शामिल हलधर यादव को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से लोड कर गया के रास्ते एक बोलेरो वाहन जेएच 03सी-8529 से भारी मात्रा में शराब औरंगाबाद लाया जा रहा है
सूचना के आधार पर अजरकबे हसौली के समीप वाहनों की जांच प्रारंभ कर दी गयी. इसी बीच एक ग्रे कलर की बोलेरो सड़क पर ही लगा कर चालक भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पुलिस जवानों ने पकड़ा. बोलेरो जांच के दौरान 3800 पाउच बरामद किये गये. बोलेरो का चालक और उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पता किया जा रहा है कि शराब की खेप किसके द्वारा और कहां भेजी जा रही थी. शराब बिक्री में जो भी शामिल होंगे उन पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >