ओबरा : मंगलवार की देर रात्रि में ओबरा के भुइंया टोली में भीषण आग लग जाने से दलितों के कई घर जल कर राख हो गये. ओबरा भुइंया टोला निवासी उमेश भुइंया, राजबली भुइंया, मुखलाल भुइंया तथा विजय भुइंया सहित अन्य घर आग के चपेट में आने से जल कर राख हो गये. अगलगी में रोड किनारे स्थित मुकेश साव व राजेश साव की मिठाई दुकान सहित सद्दाम हुसैन का साइकिल दुकान पूरी तरह से जल कर रख हो गयी. ग्रामीणों के सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया गया.
विजय भुइंया ने बताया कि बेटी के शादी के लिए घर में 5000 रुपये पड़े थे, जो पूरी तरह से जल कर रख हो गये. मिठाई दुकानदार मुकेश साव ने बताया कि सभी बरतन सहित नकद राशि व मिठाई जल कर रख हो गये. विद्यार्थी परिषद के जिला संचालक शुभम पांडेय, ओबरा उपप्रमुख मनोज अग्रवाल, हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के सुनील चौबे सहित अन्य कई समाजसेवी ने पीड़ितों को हरसंभव प्रशासनिक, शारीरिक तथा आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया. अगलगी की घटना की सूचना पाकर विद्यार्थी परिषद की तरफ से सुबह दलितों के भोजन व्यवस्था की गयी. अभाविप के जिला संचालक शुभम पांडेय व ओबरा नगर मंत्री पुष्कर अग्रवाल के सौजन्य से चावल, दाल, मटर पनीर तथा आलू-पटल की सब्जी सभी दलितों के घर वितरित की गयी.
अब लगने से घर जल कर राख : मदनपुर. प्रखंड क्षेत्र के चेई नवादा पंचायत के मोहन बिगहा गांव में मंगलवार की रात आग लगने से एक झोपड़ीनुमा मकान जल कर राख हो गया. मोहन बिगहा निवासी प्रमोद चंद्रवंशी के घर में आग लगने से घर में रखे कपड़ा, चावल सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया. मुखिया ओम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना ने पीड़ित परिवार को मदद करने की बात कही.
