औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने चिपकाया विवादास्पद पोस्टर, ग्रामीणों में आक्रोश

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के राजकीय मध्य विद्यालय पर सोमवार सुबह एक विवादास्पद पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक पोस्टर असामाजिक तत्वों द्वारा चिपकाया गया है. पोस्टर में एक कथित संगठन की ओर से लिखा गया है कि हमारी मांगें पूरी करो. […]

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के राजकीय मध्य विद्यालय पर सोमवार सुबह एक विवादास्पद पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक पोस्टर असामाजिक तत्वों द्वारा चिपकाया गया है. पोस्टर में एक कथित संगठन की ओर से लिखा गया है कि हमारी मांगें पूरी करो. पोस्टर में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली बातें लिखी गयी हैं. पोस्टर में कथित रूप से एक खास समुदाय को धमकी देते हुए चेतावनी दी गयी है.पोस्टर सामने आने के बाद स्थानीय वार्ड सदस्य रिजवान अंसारी ने इसकी सूचना औरंगाबाद के एसपी सत्य प्रकाश और स्थानीय थाने को दे दी है.

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सैकड़ों सालों से सभी समुदाय आपसी प्रेम और सद्भाव से रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वह एक हैं और किसी पोस्टरबाजी से घबराने या डरने वाले नहीं हैं. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीएन साहू ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने के उद्देश्य पोस्टर चिपकाया गया है जबकि ऐसी कोई बात नहीं है फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन करने में जुट गई है और जो लोग इस तरह के पोस्टर बाजी किए हैं,उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.


यह भी पढ़ें, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >