स्कूलों के खातों में ही रह गयी छात्रवृत्ति की राशि

सासाराम शहर: जिला शिक्षा विभाग अपना जिम्मेवारियों के प्रति कितना सजग है. इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग एक साल के बाद भी छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि नहीं पहुंची है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने जिले के दो हजार से अधिक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के खातों में मई […]

सासाराम शहर: जिला शिक्षा विभाग अपना जिम्मेवारियों के प्रति कितना सजग है. इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग एक साल के बाद भी छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि नहीं पहुंची है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने जिले के दो हजार से अधिक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के खातों में मई 2016 में ही छात्रवृत्ति हस्तांतरित करने का पत्र निर्गत किया था.
जिला कल्याण पदाधिकारी ने डीइओ व सभी प्रखंडों के बीइओ को पत्र भेज कर छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजवाने का निर्देश दिया था. लेकिन एक साल भी छात्रवृत्ति कीराशि छात्रों के खातों में नहीं पहुंच सकी. स्कूलों के हेडमास्टर साल भर से विभागीय अधिकारी के आदेश का इंतजार करते रहे.
छात्र एक साल से इंतजार में है कि छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी तो पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री को खरीदा जायेगा.
लेकिन, सरकारी अफसरों की उदासीनता के कारण उनको साल भर के बाद भी एक फूटी कौड़ी भी नहीं सकी. इधर विभागीय अधिकारी पैसे को खाते में रोक सूद का खेल खेलने में व्यस्त रहे.
बोले प्रधानाध्यापक- राशि आयी, पर नहीं मिला कोई दिशा-निर्देश
सासाराम प्रखंड के मध्य विद्यालय करवंदिया के हेडमास्टर चंदेश्वर सिंह, शिवसागर प्रखंड के मध्य विद्यालय सेनुआर के हेडमास्टर राधेश्याम सिंह, करगहर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर नरेश के हेडमास्टर सुरेश कुमार, कोचस प्रखंड के मध्य विद्यालय नरवर भगीरथा के हेडमास्टर वीरेंद्र तिवारी, नोखा प्रखंड के मध्य विद्यालय मानी के हेडमास्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मध्य विद्यालय बिक्रमगंज के हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह, मध्य विद्यालय नासरीगंज के हेडमास्टर ओमप्रकाश सिंह व संझौली प्रखंड के मध्य विद्यालय बसौरा के प्रधानाध्यापक उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मई 2016 में ही स्कूल के खाता में छात्रवृत्ति की राशि आयी थी. लेकिन, विभागीय अधिकारी द्वारा कोई दिशा-निर्देश नहीं मिलने के कारण छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि नहीं डाली जा सकी है. कई बार डीइओ व बीइओ से राशि वितरण के बारे में दिशा-निर्देश मांगा गया लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका. इसके कारण अभी तक राशि स्कूल के खातों में ही पड़ी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >