आखिरी समय में रद्द हुआ स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम

औरंगाबाद नगर: बिहार सरकार के स्वास्थ्य, लघु जल संसाधन व वन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव के औरंगाबाद आगमन का कार्यक्रम बुधवार की देर शाम रद्द हो जाने की सूचना मिली. इससे महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं का उत्साह कमजोर पड़ गया. स्वास्थ्य मंत्री के औरंगाबाद जिले में पहली बार गुरुवार को होनेवाले आगमन को लेकर प्रशासनिक […]

औरंगाबाद नगर: बिहार सरकार के स्वास्थ्य, लघु जल संसाधन व वन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव के औरंगाबाद आगमन का कार्यक्रम बुधवार की देर शाम रद्द हो जाने की सूचना मिली. इससे महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं का उत्साह कमजोर पड़ गया.
स्वास्थ्य मंत्री के औरंगाबाद जिले में पहली बार गुरुवार को होनेवाले आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. वे सड़क मार्ग से सुबह सात बजे औरंगाबाद सर्किट हाउस पहुंचने वाले थे. देव सूर्यमंदिर में जाने का भी उनका कार्यक्रम था.
सदर अस्पताल को लेकर धरी रही गयीं उम्मीदें : स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर जिलेवासियों को उम्मीद थी कि शायद सदर अस्पताल की बदहाल चिकित्सकीय व्यवस्था सुधर सकेगी. यहां पर पिछले एक वर्ष से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड बंद है, तो चिकित्सकों की भी घोर कमी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >