कैशलेस सिस्टम के बताये फायदे

औरंगाबाद नगर : मंगलवार को 13वीं बिहार बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा डिजिटल पेमेंट व सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसे बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल आरके सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा सतर्कता बरतें. जल्दबाजी […]

औरंगाबाद नगर : मंगलवार को 13वीं बिहार बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा डिजिटल पेमेंट व सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसे बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल आरके सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा सतर्कता बरतें. जल्दबाजी में वाहन नहीं चलायें. छोटी सी लापरवाही भी आपकी जान ले सकती है. वहीं कैशलेस पेमेंट से होनेवाले फायदे के बारे में भी लोगों को विस्तारपूर्वक बताया. कहा कि इससे खरीदारी करने में काफी असानी होती है. छिनतई की घटनाएं होने की चिंता समाप्त रहती है. रैली में दर्जनों एनसीसी कैडेट शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >