गोह में अतिक्रमणकरियों पर चला प्रशासन का डंडा
देवकुंड. गोह में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया़ इस दौरान प्रशासन को ज्यादा परेशानी नहीं हुई व अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना समान समेट लिया. व्यापारियों ने सड़क पर ठेले नहीं लगाये. कहीं- कहीं अतिक्रमण हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी […]
देवकुंड. गोह में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया़ इस दौरान प्रशासन को ज्यादा परेशानी नहीं हुई व अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना समान समेट लिया. व्यापारियों ने सड़क पर ठेले नहीं लगाये. कहीं- कहीं अतिक्रमण हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रशासन ने अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ विजिट किया और दुकानदारों को अपना समान निश्चित सीमा तक ही जमाने की हिदायत दी. गोह सीओ सुनील कुमार ने बताया कि दुकान के बाहर सामान जमाने की बात सामने आती है, तो सामान जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी. उधर, अधिकारी आदेश की पालन में पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे.
यातायात को सुगम रखने के उद्देश्य से दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार द्वारा उठाये गये सराहनीय कदम पर बाजार में पुलिस बल को देख अतिक्रमण करनेवाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन में अपना सामान समेट कर रफूचक्कर हो गये.