औरंगाबाद : एक तरफ वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोरचा से जुड़े कर्मचारी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक -शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बिहार विश्वविद्यालय डिग्री संबद्ध महाविद्यालय के प्रदेश अध्यक्ष डा शंभु नाथ सिन्हा के निर्देश पर छात्रों के भविष्य को देखते हुए मूल्यांकन कार्य करने का फैसला लिया है.
जिला सचिव प्रो प्रभुदयाल सिंह व जिलाध्यक्ष डा ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नौ अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सूबे के शिक्षा मंत्री से मिला और मांगों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया. अंतत: शिक्षा मंत्री ने आश्वासन पर मूल्यांकन का कार्य वे लोग करेंगे. शिष्टमंडल में डाॅ राजीव नयन सिंह,प्राचार्य डा भोला सिंह साथ थे.
