औरंगाबाद सदर : पिछले वर्ष की तरह रामनवमी के अवसर पर निकलनेवाली शोभायात्रा के दौरान उपद्रव न हो और शांति व सद्भाव के साथ रामनवमी की शोभायात्रा निकले, इसके लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने शहर में एक सद्भावना मार्च निकाला. जामा मसजिद से निकला सद्भावना मार्च शहर की मुख्य सड़क से होते हुए पुन:
जामा मसजिद पहुंचा. जहां दोनों समुदाय के लोगों से अपील की गयी कि वे रामनवमी की शोभायात्रा में शांति बनाये रखेंगे और जुलूस में शामिल लोगों को सम्मान देंगे. सद्भावना मार्च में मो शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां, एनाम मुस्तफा खां, मो इरशाद, आरिफ, नन्हू अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे.
