मित्रसेनपुर को हरा अंबा ने जमाया शील्ड पर कब्जा

अंबा : भारतीय क्रिकेट युवा क्लब मित्रसेनपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अंबा व मित्रसेनपुर टीम के बीच रविवार को खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मित्रसेनपुर की टीम ने 11 ओवरों में ही 10 विकेट खोकर 68 रन बनाने का लक्ष्य रखा. जवाब में खेल रही अंबा की टीम […]

अंबा : भारतीय क्रिकेट युवा क्लब मित्रसेनपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अंबा व मित्रसेनपुर टीम के बीच रविवार को खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मित्रसेनपुर की टीम ने 11 ओवरों में ही 10 विकेट खोकर 68 रन बनाने का लक्ष्य रखा. जवाब में खेल रही अंबा की टीम ने मात्र छह ओवरों में हीं लक्ष्य को पूरा कर लिया. मैन आॅफ द मैच व सिरीज का खिताब अंबा टीम के पवन को दिया गया. पुरस्कार वितरण सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा स्वच्छता विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है

. खिलाड़ियों को खेल में हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए. अनुशासित ढंग से खेलनेवाले प्लेयर ऊंचे मुकाम को हासिल करते हैं. उन्होंने कहा कि खेल में कोई हारता नहीं है. खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीख लेनी चाहिए. खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करते हुए उन्होंने कहा कि आपमें प्रतिभा छिपी है. अनुशासन में रह कर खेल नियमों को पालन करते हुए मेहनत करें. एक दिन आप राष्ट्र स्तर के खिलाड़ी बन सकते हैं. कार्यक्रम को रालोसपा नेता जनेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया.

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अलीहसन आलम ने किया. अंबा टीम के कप्तान मो सद्दाम ने आगत अतिथियों व विजेता टीम के खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर रालोसपा युवा जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, पप्पु पांडेय, अरविन्द पांडेय, राजेंद्र दूबे, राधेश्याम पांडेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार, संयोजक श्रीकांत पांडेय, सचिव राहुल कुमार, बोबी आलम, विक्की आलम, लड्डु आलम, अप्पु पांडेय आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >