ट्रक-ऑटो की टक्कर में छठव्रती की मौत, बेटी व पत्नी घायल
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद जिले में घटी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छठव्रती व एक मजदूर की मौत हो गयी. पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा गांव के समीप शनिवार की रात घटी. ट्रक व ऑटो की टक्कर में आमस थाना क्षेत्र के बरूआ गांव के जगदीश यादव की […]
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद जिले में घटी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छठव्रती व एक मजदूर की मौत हो गयी. पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा गांव के समीप शनिवार की रात घटी. ट्रक व ऑटो की टक्कर में आमस थाना क्षेत्र के बरूआ गांव के जगदीश यादव की मौत हो गयी, जबकि इनकी पत्नी सुनैना देवी और बेटी सरिता कुमारी घायल हो गयीं. दोनों का इलाज पीएचसी मदनपुर में किया गया. पता चला कि जगदीश अपने परिवार के साथ
ऑटो पर बैठ कर छठ करने देव जा रहा था. दर्जी बिगहा के समीप रफ्तार भरी ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जगदीश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष राय पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा.
पिकअप से कुचल कर दाउदनगर में मजदूर की गयी जान : रविवार की सुबह दाउदनगर के शमशेरनगर बस स्टैंड के समीप की है. यहां पर पटना की ओर से आ रही एक पिकअप वैन से कुचल कर 60 वर्षीय मजदूर कामेश्वर पासवान की मौत हो गयी. घटना की सूचना जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू सिंह ने स्थानीय पुलिस और बीडीओ अशोक कुमार को दी. कामेश्वर अपने गांव शमशेरनगर से फसल की कटाई करने बधार में जा रहा था, इसी दौरान एनएच 98 पार करने के दौरान पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया. इधर, बीडीओ अशोक कुमार मृतक के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिये.