सार्वजनिक रूप से माफी मांगें सुशील मोदी : राजद

दाउदनगर (अनुमंडल) : छात्र राजद नेता सुमित यादव के नेतृत्व में छात्र राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआं मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया गया. इससे पहले अनुमंडल कार्यालय परिसर के […]

दाउदनगर (अनुमंडल) : छात्र राजद नेता सुमित यादव के नेतृत्व में छात्र राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआं मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया गया. इससे पहले अनुमंडल कार्यालय परिसर के पास एक बैठक का आयोजन भी किया गया. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर यादव जाति को आतंकी कहे जाने का आरोप लगाते हुए घोर निंदा की और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.

सुमित यादव ने कहा कि श्री मोदी द्वारा माफी नहीं मांगे जाने पर पूरे बिहार में सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का काम किया है. गोवा व मणिपुर में भाजपा द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया गया है. इस मौके पर नवलेश यादव, बिट्टु कुमार, प्रियांशु, मुलायम यादव, धीरज गुप्ता, सुशील कुमार, आलोक, सोनू यादव, रौशन, सरफराज खान, बसंत बादल, अविनाश गुप्ता, दिलीप यादव, रवि, नवीन, छोटू, आर्यन चंद्रवंशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >