शराब धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हसपुरा : बाजार के रेफरल अस्पताल के समीप नरसंद रोड में शराब छुपाते धंधेबाज को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पकड़ लिया. इस संबंध में हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि हसपुरा बाजार में शराब बेचे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी. हसपुरा पुलिस धंधेबाजों पर नजर टिकाये हुई है. जैसे ही […]

हसपुरा : बाजार के रेफरल अस्पताल के समीप नरसंद रोड में शराब छुपाते धंधेबाज को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पकड़ लिया. इस संबंध में हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि हसपुरा बाजार में शराब बेचे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी. हसपुरा पुलिस धंधेबाजों पर नजर टिकाये हुई है.
जैसे ही शराब छुपाये जाने की सूचना मिली गश्ती पर निकले दारोगा अर्जुन दास को थाने से निर्देश दिया गया. गश्ती पर रहे दारोगा ने मौके पर पहुंच कर शराब धंधेबाज हसपुरा बाजार दक्षिण मुहल्ला निवासी मनोज कुमार को दो बोरी में शराब छुपाते धर दबोचा. गिरफ्तार धंधेबाज के पास से 200 एमएल का 35 पाउच देशी शराब था, जिसमें 25 पाउच मसालेदार देशी पाउच था. थानाध्यक्ष ने बताया कि हसपुरा बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में और धंधेबाज को सक्रिय होने की सूचना है. पुलिस उनकी निगरानी कर रही है. मौका मिलते ही उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >