नतीजे आने पर खूब उड़े अबीर-गुलाल

830 मतों के अंतर से मुखिया पद पर पूनम को मिली जीत हसपुरा : प्रखंड परिसर स्थित इ किसान भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत उपचुनाव का मतगणना संपन्न हुई, जिसमें एक मुखिया पद व 11 ग्राम कचहरी सदस्य (पंच) का परिणाम घोषित किया गया. ग्राम पंचायत सोनहथु में मुखिया पद के कुल सात […]

830 मतों के अंतर से मुखिया पद पर पूनम को मिली जीत
हसपुरा : प्रखंड परिसर स्थित इ किसान भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत उपचुनाव का मतगणना संपन्न हुई, जिसमें एक मुखिया पद व 11 ग्राम कचहरी सदस्य (पंच) का परिणाम घोषित किया गया.
ग्राम पंचायत सोनहथु में मुखिया पद के कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे थे, जिसमें विजयी पूनम देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनम देवी को 830 मतों से पराजित किया. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वेदप्रकाश ने बताया कि पूनम देवी 2201 मत, सोनम देवी 1371 मत, चिंता देवी 285 मत, तेतरी देवी 28 मत, सुनैना देवी 22 मत, सुषमा देवी 18 मत, उषा देवी ने चार मत प्राप्त किये. चुनाव नतीजे आने पर समर्थकों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाये.
इधर, मुखिया पद के लिए पूनम की जीत पर पैक्स अध्यक्ष जयकृष्ण पटेल, समाजसेवी गीरजेश सिंह, विश्वजीत कुमार विकास, सत्येंद्र सिंह, अधिवक्ता अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह पटेल, चिकु, पिंटू शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सोनहथु के मतदाताओं ने एक कर्मठ मुखिया चुना है.
वहीं पंच पद के लिए डुमरा से कंचन सिंह, कौसर अली इटवां से फुल कुमारी , सोनी देवी, हसपुरा से सविता देवी , टाल से रजिया खातून, सोनहथु से नीतू देवी , अंजु देवी अहियापुर से विमला देवी ने जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >