हसपुरा : हसपुरा बाजार के ज्ञानकुंज परिसर में देवकुंड महोत्सव मनाने को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भाजपा के विजय अकेला ने की. इस मौके पर जिला साक्षरता को-ऑर्डिनेटर सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे. श्री विद्यार्थी ने कहा कि दो चार साथियों ने मिल कर 1992 में देव महोत्सव मनाने की शुरुआत की थी, जिसने आज बड़ा रूप ले लिया है. विजय अकेला ने कहा कि देवकुंड महोत्सव मनाने के लिए वे आगे बढ़े हैं, अब कारवां बनता जायेगा. महोत्सव में मठ के मठाधीश कन्हैयानंद पुरी भी लगे हुए हैं.
पीरू पंचायत मुखिया नागेंद्र सिंह राइट ,भाजपा के अरुण सिंह, अरविंद प्रसाद, कृष्ण नंदन पासवान, संतोष कुमार, नरेश कुमार, संजय प्रसाद, प्रदीप प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने महोत्सव मनाने पर अपने विचार रखे. महोत्सव मनाने के लिए आगे की रणनीति के लिए विजय अकेला को संयोजक व मुखिया नागेंद्र सिंह राइट को उप संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
