परीक्षार्थी घायल, हालत गंभीर

औरंगाबाद शहर : एनएच 98 पर श्रीसीमेंट प्लांट के समीप एक बाइक दुर्घटना में मृत्युंजय कुमार सिंह नामक परीक्षार्थी घायल हो गया. गंभीर अवस्था में कुछ लोगों द्वारा एक ऑटो से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया. घटना मंगलवार […]

औरंगाबाद शहर : एनएच 98 पर श्रीसीमेंट प्लांट के समीप एक बाइक दुर्घटना में मृत्युंजय कुमार सिंह नामक परीक्षार्थी घायल हो गया. गंभीर अवस्था में कुछ लोगों द्वारा एक ऑटो से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की सुबह की है.

दुर्घटना के लगभग दो घंटे बाद युवक की पहचान रफीगंज प्रखंड के बहादुरपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र के रूप में हुई. यानी दो घंटे तक वह सदर अस्पताल में पड़ा रहा. जब परिजनो को इसकी जानकारी हुई तो वे दौड़े हुए अस्पताल पहुंचे. बेटे को गंभीर अवस्था में पड़े देख मां चीत्कार उठी. अस्पताल वार्ड में जब उसकी स्थिति और बिगड़ गयी तो डॉक्टर मुकेश कुमार ने उसे रेफर कर दिया. पता चला कि परिजन उसे वाराणसी ले गये है. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय अपने बाइक से परीक्षा देने बीएल इंडो पब्लिक स्कूल केंद्र पर जा रहा था, इसी बीच सीमेंट प्लांट के समीप अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >